दर्दनाक सड़क हादसे में खत्म हो गई तीन जिदंगियां, देखें रेस्क्यू की तस्वीरें
Sun, 20 Aug 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
rescue team in spot
उत्तराखंड में देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
truck accident
जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा ट्रक (UA 09-6016) सड़क से नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे।
rescue team in spot
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसा व्यासी के करीब हुआ।
rescue team in spot
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें ऋषिकेश रेफर किया गया है।
rescue team in spot
बताया गया है कि ट्रक सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे नदी में गिरा। राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। खोज बचाव का कार्य जारी है।