फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का इस्तेमाल करने से पहले संभल जाएं, इन तरीकों से करें 'असली-नकली' की पहचान

Sun, 22 Apr 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
milk
दूध हर घर में प्रयोग किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन इसके प्रयोग से पहले इस तरीके से अपने दूध में मिलावट की पहचान जरूर कर लें।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेंमो
दूध में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोष्टिक तत्व होते हैं। लेकिन आजकल शुद्ध दूध  बाजार में नहीं मिल पा रहा है। मार्केट में मिलने वाले दूध मिलावटी भी हो सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की शंका है तो इन आसान तरीकों से आप दूध की जांच घर पर ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Milk sample
दूध में पानी। जी हां, यह तो अब आम बात हो गई है। लेकिन इसके पहचाने कैसे। तो चहिए जानते हैं इसकी पहचान कैसे करें। दूध की बूट को किसी प्लेट पर डालें। इसे थोड़ा सा टेढ़ा करें। अगर यह धीरे से नीचे गिरे और पीछे सफेद लाइन छोड़े तो समझें कि इसमें पानी की मात्रा नहीं है। लेकिन अगर इसमें पानी होगा तो यह तेजी से नीचे गिरेगी और लकीर भी नहीं बनेगी।

4 of 6
दून के एक खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि, दूध में सबसे ज्यादा डिटर्जेंट की मिलावट पाई जाती है। इसके लिए आप एक कप दूध लें ओर उसमें उतना ही पानी मिलाएं। ऐसे में अगर इसके ऊपर झाग बन जाएं तो समझिए आपका दूध मिलावटी है।
विज्ञापन

5 of 6
milk
दूसरा अगर आपका दूध गर्म करने पर हल्का पीले रंग का हो जाए तो यह सिंथेटिक दूध हो सकता है। साथ ही आप इस दूध को हथेली पर लें और इसे रगड़ें। आपको अगर साबुन जैसा महसूस हो तो समझिए यह दूध सिंथेटिक युक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध
अगर आप डेरी से खुला दूध लेते हैं तो इस पर ध्यान जरूर दें। कई लोग आजकल दूध में स्टार्च मिलाकर बेचते हैं। इसके लिए आप दूध में आयोडीन टिंचर की कुछ बूंद डाल दें। अगर आपके दूध का रंग नीला हो जाए तो  समझिए दूध में मिलावट की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें