फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लोगों से डरता रहा तेंदुआ और वो पिलाते रहे पानी, फिर अचानक हो गई उसकी मौत, देखिए...

Sun, 22 Apr 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
leopard
तेंदुआ जंगल से निकलकर अचानक लोगों के बीच पहुंच गया। वह लोगों से डरता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
leopard
देहरादून जू में इलाज के दौरान एक और गुलदार की मौत हो गई। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीनियर वेटेनरी आफिसर के मुताबिक गुलदार पिछलेकई दिनोें से बीमार था और हीट स्ट्रोक के चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गुलदार का पेट पूरी तरह खाली पाया गया इससे ऐसा लगता है कि वह बीमारी के चलते पिछले एक सप्ताह से कोई श्ज्ञिकार नही कर पाया था। बहरहाल पोस्टमार्टम के  बाद मृत गुलदार को दफना दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
leopard
घटनाक्रम के मुताबिक गूलरघाटी क्षेत्र के लालवाला गांव निवासी कुछ ग्रामीण सुबह सौंग नदी की ओर गए तो देखा कि एक वयस्क गुलदार बेहाल पड़ा है। गुलदार की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ेन बेहाल पड़े गुलदार को पानी पिलाया लेकिन वह अचेत पड़ा रहा।

 

4 of 5
aditi sharma
इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गुलदार केा आनन फानन में देहरादून जू स्थित रेस्क्यू सेंटर ले आए जहां टाइगर रिजर्व की सीनियर वेटेनरी आफिसर डॉ. अदिति शर्मा ने उसका इलाज शुरू किया। उसे एंटीबायोटिक दवाइयां देने के साथ ही ड्रिप भी चढ़ाया गया लेकिन आखिरकार चार बजे शाम उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : demo pics
डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि गुलदार का पेट खाली था इससे साबित होता है कि बीमारी के चलते वह एक सप्ताह से कोई शिकार नही कर पाया था। दूसरी बात उसे हीट स्ट्रोक हो गया था। अत्यधिक डीहाइड्रेशन होने की वजह से ही वह बेहाल हो गया और फिर उठ नही पाया। पोस्टमार्टम के बाद मृत गुलदार को जंगल में ले जाकर दफना दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें