त्वचा की रंगत निखारने के लिए सुबह-शाम जिस क्रीम को आप त्वचा पर लगाते हैं, वह आपके लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
2 of 8
चेहरा
- फोटो : getty images
बाजार में बड़ी संख्या में ऐसी क्रीम बेची जा रही है, जिनमें स्टेरॉयड का इस्तेमाल हो रहा है। यह एक-दो बार लगाने पर तो नुकसान नहीं करती लेकिन लगातार इस्तेमाल त्वचा को खराब कर सकती है। ऐसे मामले आजकल त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
d
बाजार में बिकने वाली तमाम तरह की फेयरनेस, कोल्ड और मॉश्चराइजिंग क्रीम में बड़े पैमाने पर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेरॉयड की अधिकता होने के कारण हल्का चर्म रोग होने पर यह तुरंत असर दिखाती है।
4 of 8
we
इसके एक या दो इस्तेमाल से दाग, झाईयां, पिंपल्स या निशान जैसे मामलों में फायदा दिखता है। लेकिन उसके बाद भी इस्तेमाल करने पर यह बीमारी को विकृत कर अधिक फैला देती है।
विज्ञापन
5 of 8
asd
चर्म रोग विशेषज्ञों के अनुसार, स्टेरॉयड के नियमित इस्तेमाल से शरीर की बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। वहीं इसके प्रयोग के बाद दवाईयों का असर भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
फेशियल टोनर
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अनिल आर्य के अनुसार पहले बरसात के दौरान शरीर के नमी वाले हिस्सों में ही फंगल इंफेक्शन के मामले सामने आते थे। लेकिन इन दिनों लोग क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं इसलिए शरीर के अधिकांश क्षेत्रों में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
ऑयली स्किन
स्टेरॉयड की अधिकता वाली क्रीम के इस्तेमाल से शरीर में दाद, झाईयां, बारीक दाने, त्वचा पर चकत्ते, खुजली, लाली की समस्या होती है। इससे त्वचा में कड़ापन, सूखापन और फटने जैसी दिक्कत भी होती है। बीमारी ज्यादा बढ़ने पर खाल निकलने, त्वचा का रंग बदलने और त्वचा से खून निकलने की समस्या भी होती है।
त्वचा पर किसी भी क्रीम का इस्तेमाल बिना चिकित्सक की सलाह के ना करें। ज्यादातर कंपनियों की क्रीम में बड़े स्तर पर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाता है। विशेषकर महिलाएं इससे प्रभावित हैं। यही कारण है कि रोजाना ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
- डा. अनिल आर्य, वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ