19 मई को बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हुआ था। जिस वजह से यहां 27 घंटे यात्रा प्रभावित रही। देखें, भूस्खलन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
badrinath highway
- फोटो : amarujala
बीती 19 मई को सांय साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे चट्टान टूटने से अवरुद्ध हो गया था। जिससे बदरीनाथ की तीर्थयात्रा थम गई थी। बीआरओ की ओर से देर रात दो बजे तक हाईवे को खोलने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
badrinath highway
- फोटो : amarujala
देखिए, किस तरह चट्टान भरभराकर गिर गई और हाईवे जाम हो गया।
4 of 6
badrinath highway
- फोटो : amarujala
शनिवार को सांय साढ़े पांच बजे बोल्डरों को कंप्रेशर मशीन और जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके बाद हाईवे पर मिट्टी का भरान किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
badrinath highway
- फोटो : amarujala
सांय साढ़े छह बजे हाईवे को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले बदरीनाथ की ओर से फंसे यात्रा वाहनों को निकाला गया। प्रभावित क्षेत्र में सुबह और दोपहर बाद बारिश होने से हाईवे खोलने का कार्य प्रभावित हुआ।
बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम लगातार हाईवे खोलने पर नजर बनाए हुए थे। हाईवे बंद होने के बावजूद भी जोशीमठ से चार किमी पैदल चलकर करीब एक हजार तीर्थयात्री विष्णुप्रयाग पहुंचे और यहां से वाहन से बदरीनाथ की यात्रा पर गए।