फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF को लेकर ईपीएफओ ने कर दिया कुछ ऐसा, कि अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Thu, 08 Feb 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
epfo
यहां पीएफ को लेकर ईपीएफओ ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों का हक उनका पीएफ चोरी करने वालों में ईपीएफओ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 12 साल तक पीएफ चोरी करने वाले अब ईपीएफओ कार्यालय में फाइलें लेकर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
money
इसमें पावर कारपोरेशन, जीएमवीएन जैसे विभाग भी शामिल हैं, जिनके कर्मचारियों का लंबे समय से पीएफ जमा ही नहीं हुआ है। पावर कारपोरेशन के ठेके के कर्मचारियों का वर्ष 2004 से 2016 तक का पीएफ ही जमा नहीं हुआ है। मंगलवार को एक कंपनी ने रेड कर इसकी शुरुआत कर दी गई है।

4 of 6
आईटी रेड
कंपनी के विभिन्न प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ अंशदान का कुछ अता-पता नहीं है। इसी प्रकार, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का भी 2002 के बाद से पीएफ अंशदान का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
money
बताया जाता है कि ठेके के कर्मचारियों का काफी रुपया बकाया है। अब ईपीएफओ ने कार्रवाई शुरू की तो ऐसे तमाम पीएफ जमा न करने वाले सामने आने लगे हैं। ईपीएफओ कार्यालय में रोजाना कई कंपनियों के अधिकारी पीएफ जमा कराने के लिए भागदौड़ करते नजर आ रहे हैं। ईपीएफओ ने ऐसे सभी पीएफ बकाएदारों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Money
अब भी अगर कर्मचारियों ने समय से भुगतान न किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव के मुताबिक ऐसी सभी कंपनियों को चिन्ह्ति कर लिया गया है। वो जल्द पीएफ जमा कराएं नहीं तो कुर्की जैसी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें