फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथः ये हेलीकाप्टर हुआ था क्रैश, तस्वीरों में देखिए दर्दनाक मंजर

Sun, 11 Jun 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
helicopter crash
शन‌िवार को बदरीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रेश में एक इंजीन‌ियर की इतनी दर्दनाक मौत हुई क‌ि देखकर रूह कांप जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
helicopter crash
हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद सौ मीटर ऊपर उठा, हवा का दबाव कम होने के कारण वह जमीन पर तिरछा होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
helicopter crash
हादसे के बाद असम निवासी इंजीनियर विक्रम लांबा हेलीकॉप्टर का दरवाजा खोलकर नीचे कूद गए, लेकिन वह तेज गति से चल रहे पंखे की चपेट में आ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। 

4 of 6
helicopter crash
बता दें क‌ि शुक्रवार को तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से करीब सौ मीटर ऊंची उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके ब्लेड से कटकर इंजीनियर मौत हो गई, जबकि दो पायलट और पांच तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

5 of 6
helicopter crash - फोटो : amarujala
सभी तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन ने गंतव्य के  रवाना किया। ये यात्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हरिद्वार लौट रहे थे। केदारनाथ के दर्शन कर बड़ोदरा (गुजरात) के एक ही परिवार के पांच तीर्थयात्री केस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से शाम को बदरीनाथ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
helicopter crash - फोटो : amarujala
शनिवार सुबह सवा सात बजे तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद डेढ़ किमी दूर हेलीपैड पहुंचे। हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री जशोदा बेन पत्नी नवीन भाई पटेल, नवीन भाई पटेल पुत्र जस भाई, लीला बेन पत्नी हरीश भाई, हरीश भाई पुत्र बेचर भाई और रमेश भाई पुत्र अरविंद भाई पटेल (सभी बड़ोदरा, गुजरात निवासी) के साथ ही पायलट संजय वसी पुत्र श्रीधर वसी, निवासी 227/1 कस्बा पैठ, पुणे महाराष्ट्र) तथा सह पायलट अल्का शुक्ला, 482 पटेल नगर कानपुर यूपी हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें