शनिवार को बदरीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रेश में एक इंजीनियर की इतनी दर्दनाक मौत हुई कि देखकर रूह कांप जाए।
विज्ञापन
2 of 6
helicopter crash
हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद सौ मीटर ऊपर उठा, हवा का दबाव कम होने के कारण वह जमीन पर तिरछा होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
helicopter crash
हादसे के बाद असम निवासी इंजीनियर विक्रम लांबा हेलीकॉप्टर का दरवाजा खोलकर नीचे कूद गए, लेकिन वह तेज गति से चल रहे पंखे की चपेट में आ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए।
4 of 6
helicopter crash
बता दें कि शुक्रवार को तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से करीब सौ मीटर ऊंची उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके ब्लेड से कटकर इंजीनियर मौत हो गई, जबकि दो पायलट और पांच तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
5 of 6
helicopter crash
- फोटो : amarujala
सभी तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन ने गंतव्य के रवाना किया। ये यात्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हरिद्वार लौट रहे थे। केदारनाथ के दर्शन कर बड़ोदरा (गुजरात) के एक ही परिवार के पांच तीर्थयात्री केस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से शाम को बदरीनाथ पहुंचे थे।
शनिवार सुबह सवा सात बजे तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद डेढ़ किमी दूर हेलीपैड पहुंचे। हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री जशोदा बेन पत्नी नवीन भाई पटेल, नवीन भाई पटेल पुत्र जस भाई, लीला बेन पत्नी हरीश भाई, हरीश भाई पुत्र बेचर भाई और रमेश भाई पुत्र अरविंद भाई पटेल (सभी बड़ोदरा, गुजरात निवासी) के साथ ही पायलट संजय वसी पुत्र श्रीधर वसी, निवासी 227/1 कस्बा पैठ, पुणे महाराष्ट्र) तथा सह पायलट अल्का शुक्ला, 482 पटेल नगर कानपुर यूपी हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे।