वैसे तो दुनिया भर में अलग-अलग किस्म के कीड़े हैं जिन्हें लोग खाते हैं लेकिन हिमालय में पाया जाने वाला ये कीड़ा लाखों में बिकता है। जानिए आखिर ऐसा क्या है इस कीड़े में जो पूरी दुनिया के तस्करों की नजर इस पर बनी रहती है।
2 of 10
yarsagambu, kirajari
हिमालय की पहाडियों में पाया जाने वाला भूरे रंग का यह कीड़ा एक तरह का फफूंद है। तिब्बत में इसे जाड़े का कीड़ा कहा जाता है तो उत्तराखंड में कीड़ा जड़ी पर असली नाम है यारसागुंबा। पूरी दुनिया में इसकी तस्करी होती है तो वजह है इससे बनने वाली अनोखी दवा।
3 of 10
d
- फोटो : BBC
शारीरिक शक्ति बढ़ाने के साथ ही इसका उपयोग यौनशक्ति बढ़ाने के काम में किया जाता है। हिमालयन वियाग्रा के नाम से मशहूर इस कीड़े की कीमतें आसमान छूती हैं। लोग इस कीड़े को लाखों रुपये अदा कर खरीद रहे हैं। चीन में इस कीड़े की जबर्दस्त मांग है।
4 of 10
kirajari smuggling
- फोटो : AmarUjala
ये कीड़ाजड़ी हिमालय के 3200 से 4000 मीटर की ऊंचाई पर बेहद ठंडे क्षेत्रों में पाई जाती है। यह फंगस लारवा पर परजीवी के रूप में संक्रमण करता है। इसकी लंबाई सात से दस सेंटीमीटर तक होती है।
5 of 10
himalayan viagra kirajari
वैज्ञानिकों के अनुसार यारसागुंबा में बिटामिन बी-12, मेनोटाल, कार्डिसेपिक अम्ल, इर्गोस्टाल के साथ-साथ 25 से 32 प्रतिशत तक कार्डोसेपिन और डीपॉक्सीनोपिन भी होता है। इसका यौनशक्ति वर्धक दवाओं में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
6 of 10
himalayan viagra kirajari
जानकारी के अनुसार तिब्बत में इसकी जानकारी 1500 साल पहले हो गई थी। चीन के लोगों को तब आश्चर्य हुआ जब इसे जानवरों को यह कवक खिलाने से उनकी क्षमता असाधारण रूप से बढ़ गई।
7 of 10
यारसागुंबा की खोज करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
चीन में यारसागुंबा (कीड़ाजड़ी) प्रति किलो 15 से 20 लाख रुपए में बिकती है। नेपाल में भी यारसागंबू पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहां दस प्रतिशत रायल्टी सरकारी खजाने में जमा करनी होती है। इसका कारोबार कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां के लोग यहां से हेलीकॉप्टर से यारसागुंबा बिक्री के लिए ले जाते हैं।
8 of 10
चीन के साथ ही चीन अधिकृत तिब्बत में यारसागंबू प्रतिबंधित नहीं है। यह वहां आम दुकानों में बिकती है। इससे वहां यौनरोग की दवा के साथ ही गठिया, वात और अन्य दवाएं बनाई जाती हैं। लोग शौकिया तौर पर इसके रस को बियर और जूस में मिलाकर पीते हैं।
9 of 10
himalayan viagra kirajari
देश में बेकद्री, पड़ोसी देशों में क्रेज
देश में शक्तिवर्धक जड़ी यारसागंबू की निकासी पर रोक के चलते तस्कर फायदा उठा रहे हैं, वहीं चीन और तिब्बत में कीड़ाजड़ी (यारसागंबू) की खुली बिक्री होती है और यह काफी महंगी बिकती है।
उत्तराखंड कुछ इलाकों जैसे मुनस्यारी में वन पंचायतों को यारसागंबू विदोहन की अनुमति है, तो धारचूला में कीड़ाजड़ी को निकालने की अनुमति नहीं है। तिब्बत के तकलाकोट, ल्हासा, टेंच्यू के साथ ही चीन के बीजिंग समेत तमाम शहरों में क्लब और शोरूम में यारसागंबू की खुली बिक्री होती है।