शहीद दिनेश का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, रास्ते में पनुवानौला, दन्यां, ध्याड़ी सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने पार्थिव शरीर वाले वाहन पर पुष्प बरसाए। शव यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने कई जगह पार्थिव शरीर लेकर जा रहे वाहन पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।