फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के निधन के बाद वायरल हुआ ये वीडियो, क्या था उनसे नाता और कौन है ये लड़का?

Fri, 01 May 2020 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ - फोटो : amar ujala
'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा, कुछ भूल गए कुछ याद रहा'। महानायक ऋषि कपूर पर फिल्माया हुआ यह गीत याद कर अल्मोड़ा के बिंता निवासी धीरज कुमार सानू दुखी हैं। फरवरी में ऋषि कपूर के उचार के दौरान मुलाकात में धीरज ने उन्हें यह गीत सुनाया। जो गीत बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वीडियो बिंता देवलधार निवासी धीरज कुमार सानू का है
ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। मृत्यु के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो बिंता देवलधार निवासी धीरज कुमार सानू का है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कार्यरत धीरज इस वीडियो में दिवंगत कपूर को 'दीवाना' फिल्म का गीत 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा कुछ भूल गए कुछ याद रहा' सुना रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला से खास बातचीत में धीरज ने बताया कि फरवरी में ऋषि कपूर का बोन मैरो का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। धीरज ने ऋषि कपूर से मुलाकात कर बताया कि वह उनके और कुमार सानू के बहुत बड़े फैन है, कुमार सानू के नाम पर ही उन्होंने अपने नाम में भी सानू लगाया हुआ है।
 

4 of 5
- फोटो : File Photo
इस दौरान धीरज के द्वारा सुनाए गए गीत की स्वर्गीय कपूर ने प्रशंसा की। वीडियो में ही ऋषि ने धीरज को कहा कि ये शोहरत और ये नाम मेहनत से आता है, किस्मत साथ देगी तो तुम एक दिन बहुत तरक्की करोगे। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को देख धीरज काफी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब यह वीडियो बनाई थी, तब उनकी खुशी का कोई ठिकाना न था। लेकिन आज ऋषि कपूर के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फलाई जा रही है कि यह वीडियो मृत्यु से एक दिन पहले का है। जबकि यह वीडियो दो फरवरी का है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह की पहले पुष्टि की जानी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें