फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लीटर ग्लूकोज पी उठ खड़ा हुआ मरता हाथी, तस्वीरें

Tue, 08 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
हल्द्वानी के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में पानी और गर्मी से बेहाल एक हाथी जंगल में बेहोश होकर गिरा तो उसे बचाने में वन विभाग का अमला लग गया। देखें...
विज्ञापन

पानी और गर्मी से परेशान होकर हुआ बेहोश

2 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
जंगल में पानी की कमी होने लगी है। पानी और गर्मी से परेशान एक टस्कर बेलबाबा मंदिर के पास बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के होश उड़ गये। डीएफओ के निर्देशन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

रेंज में करीब 13 हाथियों का झुंड

3 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत टांडा, भाखड़ा और हल्द्वानी रेंज में करीब 13 हाथियों का झुंड इलाके में मूवमेंट करता है। इसके अलावा अकेले रहने वाले टस्कर भी हैं। वन विभाग को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि शिव मंदिर बेलबाबा के पास जंगल में हाथी बेहोश पड़ा है।

बेहोश पड़े होने की सूचना मिलते ही टीम में खलबली

4 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
कार्बेट पार्क समेत पश्चिम वृत्त में कई हाथियों की हाल में मौत भी हुई है। ऐसे में हाथी के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलते ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम में खलबली मच गई। डीएफओ सनातन के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। पहले पशु चिकित्सकों को बुलाकर इलाज शुरू करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

पांच बाल्टी ग्लूकोज पिलाया गया।

5 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
हाथी की हालत देख (मरणासन्न जैसी स्थिति) उसका इलाज शुरू करने का फैसला किया गया। उसको करीब पांच बाल्टी ग्लूकोज पिलाया गया। इसके अलावा उसके शरीर को भी गिला किया गया। ग्लूकोज पीने के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने लगा। करीब आधे घंटे के बाद वह खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुर्ती के साथ जंगल के लिए दौड़ लगा दी

6 of 6
जंगल में पड़ा म‌िला टस्कर - फोटो : Amar Ujala
बाद में उसने फुर्ती के साथ जंगल के लिए दौड़ लगा दी। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि पानी की कमी होने से हाथी की हालत खराब हुई होगी। फिलहाल, अभी भी टीम को सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन उस पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें