वीडियो बना रहे युवक पर गजराज भड़क गए और युवक को पटक पटक कर मार डाला।
हाथी का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो के चक्कर में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। डोईवाला में स्थित कालूसिद्ध मंदिर के पास हादसा हुआ। युवक विवेक हाथी का वीडियो बना रहा था। तभी हाथी ने युवक को हमला कर दिया।
युवक के साथ उसका साथी पंकज भंडारी भी था। हाथी के हमले से विवेक की मौत हो गई। वहीं पंकज बाल बाल बच गया। हादसे की सूचना पर फोर्सेट और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।