फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को देख हमलावर हुआ भूखा गजराज, सूंड में फंसाकर पटक-पटककर दी दर्दनाक मौत, तस्वीरें....

Thu, 15 Nov 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
भेल सेक्टर में घूमता हाथी
भेल के सेक्टर एक में बुधवार सुबह करीब पांच बजे भेलकर्मी को टस्कर हाथी ने पटककर मार डाला। घटना के बाद भेल के साथ ही आसपास के लोगों में दहशत है। वहीं, कर्मचारी की मौत से गुस्साए भेलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने वनप्रभाग कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने वन विभाग पर लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने जनहित में हाथी को गोली मारने या बेहोश करके किसी अन्य स्थान पर ले जाकर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
भेल सेक्टर में घूमता हाथी
भेल कर्मचारी विरेंद्र सिंह (52) पुत्र निहाल सिंह मूल निवासी धामपुर, बिजनौर यहां भेल में क्रेन चालक थे। पत्नी मृदुला कुमारी बिजनौर में सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं, जबकि इकलौता बेटा कपिल देहरादून में पढ़ता है। विरेंद्र सिंह भेल के सेक्टर एक स्थित क्वार्टर में रहते थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वे अपने बेटे के पास जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि पैदल टहलते हुए जब वे आर्य समाज मंदिर की ओर जाने लगे तभी भेल में भटक रहे टस्कर ने उन्हें अपनी सूंड़ में फंसा लिया और पटककर मार डाला।
विज्ञापन

3 of 5
भेल सेक्टर में घूमता हाथी
कुछ देर बाद लोगों ने उनके शव को देखा तो पुलिस और वन प्रभाग को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि भेलकर्मी की मौत हाथी के पटकने से हुई है। इससे भेलकर्मियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ वन प्रभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि मौके से कई तथ्य मिले हैं, जिनसे भेलकर्मी की मौत हाथी के हमले से होने की पुष्टि हो रही है। विभागीय स्तर पर मृतक के परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने लोगों को जनहित में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही जल्द ही टस्कर हाथी को दूर जंगल में छोड़ने की बात कही।

4 of 5
हाथी को ढृंढ़ता वनकर्मी
भेलकर्मी विरेंद्र सिंह को मारने से पहले बिगड़ैल टस्कर हाथी के रूप में मौत रातभर टिबड़ी से लेकर भेल के मध्य मार्ग पर मंडराती रही। लोगों की मानें तो टस्कर हाथी ने रात एक बजे से सुबह चार बजे के बीच कई गाड़ियों का पीछा किया। कुछ लोगों का दावा है कि हाथी एक नहीं दो थे। सुबह जैसे ही सेक्टर एक भेल में बिगड़ैल टस्कर हाथी द्वारा भेलकर्मी विरेंद्र सिंह को मार डालने की सूचना मिली तो हर कोई घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि कई दिन से हाथी लगातार टिबड़ी के पास से होते हुए शिवलोक कॉलोनी, भभूतावाला व सेक्टर एक में मुख्य मार्ग पर घूमता दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे भेल अस्पताल की ओर से टिबड़ी फाटक की तरफ आ रही सफेद रंग की एक कार के पीछे भी हाथी दौड़ता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भेल सेक्टर में घूमता हाथी
इसके बाद सुबह करीब चार बजे दो गाड़ियों के पीछे हाथी ने लंबी दौड़ लगाई। गनीमत रही कि इन गाड़ियों के सवार सुरक्षित बच गए। वहीं शिवलोक कॉलोनी निवास बाबू सिंह ने बताया कि रात में एक नहीं बल्कि दो हाथी थे। एक हाथी के गले में वन विभाग की ओर से ट्रैकर बांधा गया है जबकि दूसरा हाथी हाल ही में ट्रेस किया गया है। विरेंद्र की मौत के बाद से पूरा क्षेत्र दहशत में है। इसका असर बुधवार की शाम भी देखने को मिला, जब लोगों ने शाम होने से पहले ही घरों से निकलना बंद कर दिया। भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि हाथी की आवाजाही को देखते हुए कुछ दिन पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें लोगों को हाथी के आने की सूचना देने के साथ ही एहतियात बरतने को भी कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें