फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! हाथी के बच्चे भी जिम में करेंगे एक्सरसाइज, खेलेंगे फुटबॉल, यकीन नहीं तो तस्वीरें देख लीजिए...

Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हाथी का जिम
हर किसी ने कसरत करते हुए इंसानों को तो देखा होगा, लेकिन अब राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों को भी कसरत करते हुए देखा जा सकेगा। विभाग में चीला में हाथी के बच्चों की कसरत के लिए जिस खोला है। इसमें हाथियों के खेलने की व्यवस्था भी की गई है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
हाथी का जिम
राजाजी टाइगर रिजर्व के पास चीला में हाथी के चार बच्चे रानी, जूही, जॉनी और राजा हैं, जिनके खेलने और कसरत करने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के स्मृति उपवन में जिम बनाई गई है। जिम में रस्सी के माध्यम से पेड़ों पर गाड़ियों के टायरों को टांगा गया है। जिनसे हाथियों के बच्चों को खिलाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथी का जिम - फोटो : demo photo
साथ कई फुटबाल भी हाथियों के खेलने के लिए रखी गई है। वनकर्मी भी हाथी के इन बच्चों के साथ फुटबॉल से खेला करेंगे। रेंजर अनिल पैन्यूली ने बताया कि हाथी के बच्चों के लिए कई अन्य खिलौने भी बनवाए जा रहे हैं, जिनसे खेलने में बच्चों को आसानी होगी। कई जगह हाथियों के लिए मिट्टी का ढेर लगाया गया है। 

4 of 5
हाथी का जिम
उन्होंने बताया कि खेलने के लिए मड बाथ की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिम में एक छोटे गड्ढा खोदकर उसमें मिट्टी और हल्का पानी भरा गया है। इसमें खेलकर हाथी काफी आनंदित होते हैं। जबकि हाथियों के नहाने के लिए पूल भी है। हाथी के बच्चों को जिम में पर्याप्त ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथी का जिम
दिन में दो से चार घंटे तक ये बच्चे जिम में रहेंगे। वहीं रेंजर अनिल पैन्यूली ने बताया कि जिम का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया जाना था, पर किन्हीं कारणों से नहीं किया जा सका। अब जिम में कुछ व्यवस्थाएं पूरी करके आगे तिथि तय की जाएगी। उसी तिथि पर जिम का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें