फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में होगी बाहुबली के बाद साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग, राजामौली ने तलाशी लोकेशन

Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
SS Rajamouli
'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर बड़ा धमाका करने वाले हैं। उत्तराखंड की वादियों में साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘थ्री आर’ फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने लोकेशन तलाश ली है। बाहुबली और बाहुबली-2 से फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने वाले फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘थ्री आर’ की शूटिंग फिल्म सिटी हैदराबाद में 19 नवंबर से शुरू हो होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम से मिलते एसएस राजामौली
जबकि, उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही शूटिंग के लिए लोकेशन भी तलाशी। उन्होंने बताया कि 400 करोड़ रुपए के बजट से बनने वाली फिल्म ‘थ्री आर’ बाहुबली के बाद साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
cm trivendra singh rawat
उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसमें लोकल लाइन प्रोड्यूसर गौरव गौतम और पर्व बाली होंगे। अदलखा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए सीएम रावत ने सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म से प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

4 of 5
एस एस राजामौली
साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' ने बॉलीवुड-टॉलीवुड के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इसके बाद 2017 में 'बाहुबली 2' ने सिनेमा के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए। वहीं अब अब 'बाहुबली 3' की भी शूटिंग शुरू होने वाली है। इसके लिए भी राजामौली सीएम से बात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SS Rajamauli - फोटो : india today
बता दें कि इस फिल्म में तेलुगू फिल्म को दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा लीड रोल में दिखेंगे। लेकिन अभी फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें