फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार: जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें

Mon, 02 May 2022 12:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क, हाथी का हमला - फोटो : अमर उजाला
कॉर्बेट के ढिकाला जोन में जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों के कैंटर के आगे हाथी आ गया और कैंटर की ओर दौड़ने लगा। इससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर चालक ने कुछ दूर तक कैंटर को पीछे की ओर दौड़ाया। गनीमत रही कि पर्यटकों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज से हाथी रुक गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में सफारी के लिए कैंटर में 16 पर्यटक जा रहे थे। ढिकाला से दस किलोमीटर पहले ही एक मोड़ पर हाथियों का झुंड देख चालक ने कैंटर रोक दिया। इसी बीच अचानक झुंड से एक हाथी कैंटर की ओर दौड़ने लगा।

हाथी को आता देख कैंटर चालक ने कैंटर को पीछे की ओर (रिवर्स में) भगाना शुरू कर दिया। इस बीच जहां सैलानियों में चीख पुकार मच गई वहीं एक सैलानी वीडियो बनाने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क, हाथी का हमला - फोटो : अमर उजाला
वायरल हुए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी को नजदीक आता देख पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। कैंटर में बैठे पर्यटक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज से हाथी रुक गया।
विज्ञापन

3 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क, हाथी का हमला - फोटो : अमर उजाला
इससे पर्यटकों की जान में जान आई। कैंटर मालिक सुमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को चालक अनस पर्यटकों को कैंटर से जंगल सफारी करने गए थे।

4 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क, हाथी का हमला - फोटो : अमर उजाला
चालक ने घटना की जानकारी उन्हें भी दी थी। ढिकाला रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि अकसर वन्यजीव मानवों को नजदीक देखकर हमलावर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें..उम्मीद की मशाल:  दो हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का ऐसा तोहफा, हर जगह हो रही चर्चा, पिता की इच्छा भी की पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क, हाथी का हमला - फोटो : अमर उजाला
हाथियों को अपने वास स्थल में दखल बर्दाश्त नहीं होता है। इसलिए सैलानियों को वन्यजीवों के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी जाती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें