भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नगर की खजांची मोहल्ला निवासी एकता बिष्ट ने श्रीलंका में चल रहे महिला विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेट
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने दस ओवर में आठ रन देकर पाकिस्तान के पांच विकेट लिए और भारतीय टीम को जीत दिलाकर प्लेयर आफ द मैच चुनी गईं।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिकेट
- फोटो : getty
कोलंबो में हुए मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 67 रन पर सिमट गई। एकता ने किफायती गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
4 of 5
क्रिकेट
- फोटो : twitter
उन्होंने दस ओवर में सात ओवर मेडन दिए और मात्र आठ रन देकर पाकिस्तान के पांच विकेट गिरा दिए।
जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। एकता प्लेयर आफ द मैच चुनी गईं। प्रतियोगिता के चार मैचों में एकता अब तक 12 विकेट ले चुकी हैं।