फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, हादसे में आठ लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर....

Mon, 04 Jul 2016 08:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
accident in chakrata - फोटो : amar ujala
कालसी तहसील के खुन्ना गांव जा रही यूटिलिटी समरजैंस मोटर मार्ग पर मांजढुंग के पास सुरक्षा दीवार ढहने से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

2 of 11
eight killed in road accident in chakrata - फोटो : amar ujala
मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। यूटिलिटी में कुल 17 लोग सवार थे।
विज्ञापन

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

3 of 11
eight killed in road accident in chakrata - फोटो : amar ujala
शनिवार शाम यूटिलिटी (यूके-16 सीए-0249) विकासनगर से खुन्ना गांव के लिए रवाना हुई। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह मलबा आया हुआ था। वाहन में सवार लोग इसे साफ करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

4 of 11
eight killed in road accident in chakrata - फोटो : amar ujala
रात करीब 9.30 बजे खुन्ना गांव से एक किमी पहले यूटिलिटी मांजढुंग के पास सुरक्षा दीवार ढहने से खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

5 of 11
eight killed in road accident in chakrata - फोटो : amar ujala
यूटिलिटी के पीछे चल रहे बाइक सवार विजय ने हादसे की जानकारी मोबाइल फोन से खुन्ना गांव के लोगों को दी।
विज्ञापन

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

6 of 11
eight killed in road accident in chakrata - फोटो : amar ujala
खबर लगते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

7 of 11
accident in chakrata - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने ही सभी घायलों को लेहमन अस्पताल पहुंचाया। रात को क्षेत्र की सड़कें बंद होने के चलते तहसील प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका।

चकराता में बारिश बनी काल, हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत

8 of 11
accident in chakrata - फोटो : amar ujala
रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे राजस्व कर्मियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उधर, प्रशासन ने घटनास्थल के समीप ही बिसोई रोड पर शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

यूटिलिटी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, नौ घायल

9 of 11
road accident in chakrata
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लेहमन अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यूटिलिटी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, नौ घायल

10 of 11
road accident in chakrata
मृतकों की सूची
चालक अंकित (25) पुत्र खजान सिंह निवासी खुन्ना-अलमान, सुमन देवी (25) पत्नी विजय, आलिशा (08) पुत्री विजय, तारा देवी (30) पत्नी पिरमू, किरन (13) पुत्री बच्चन लाल, शुभम (08) पुत्र बच्चन लाल सभी निवासी खुन्ना, फंतीदास (60) पुत्र गंगा राम निवासी कचटा, मीरा देवी(35) पत्नी मायाराम पांडेय निवासी ऊभऊ।
विज्ञापन

यूटिलिटी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, नौ घायल

11 of 11
road accident in chakrata
ये हुए घायल
शिक्षा (22) पुत्री कृपाराम नौटियाल निवासी क्यारी गांव, पिरमू (40) पुत्र मुन्ना दास, रोहित (20) पुत्र मुन्ना दास, गुड्डू दास (42) पुत्र आलमू, नवीन (09) पुत्र पिरमू, माऊल (06) पुत्र पिरमू, मीनू (12) पुत्री पिरमू, श्याम लाल (25) पुत्र मुन्ना दास सभी निवासी खुन्ना, मीरा देवी(40) पत्नी शोभा राम निवासी ऊभेऊ।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें