मंगलवार को आए भूकंप ने एक बार फिर राजधानी दून को थर्रा दिया। तस्वीरों में देखिए कैसा था असर... इस दौरान लोग अपनी दुकानें और दफ्तर छोड़कर बाहर आ गए। अचानक धरती हिलने लगी तो कुछ यूं भागे घबराए हुए लोग। पहले तो लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन, थोड़ी देर में ही यह चर्चाएं होने लगी कि एक बार फिर विनाशकारी भूकंप आया है। भूकंप खत्म होने के बाद भी दफ्तरों और दुकानों में लोग जाने से डरते रहे। भूकंप की दहशत लोगों के चेहरे पर नजर आई। सचिवालय भी हुआ खाली।