फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...प्रभु श्रीराम ने हरे रावण के प्राण, धू-धूकर जल उठा दशानन का अहंकार

Sat, 20 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
dussehra
आखिरकार प्रभु श्री राम ने अहंकारी रावण के प्राण हर लिए। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरे के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शहर के बीचोंबीच परेड ग्राउंड में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर आयोजित 71वें दशहरा महोत्सव के लिए कमेटी की ओर से रावण का 60 फीट का पुतला और तीन मंजिल ऊंची लंका का निर्माण किया गया है। जिसका दहन और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
 
विज्ञापन

2 of 8
dussehra
वहीं ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आयोजित दशहरा मेले में भारी भीड़ उमड़ी। रावण के दहन के बाद लोगों ने जय श्री राम ने नारे लगाए।
विज्ञापन

3 of 8
dussehra
इस दौरान त्रिवेणी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया। आरती देखने के लिए यहां देश-विदेश के लोग भी पहुंचे थे। 

4 of 8
dussehra
श्रीराम लीला कला समिति की ओर से देहरादून में दरबार साहिब के पास स्थित बड़ा तालाब में लंका दहन किया गया। यहां सुनहरे रंग की लंका समेत रामसेतु भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि 40 फीट ऊंची लंका का दहन शुक्रवार शाम को हनुमान द्वारा किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
dussehra
देहरादून के प्रेमनगर में दशहरा कमेटी की ओर से भी 52 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
dussehra

रावण के साथ ही कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों और लंका का दहन किया गया।

 

विज्ञापन

7 of 8
dussehra
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 71 वें दशहरा महोत्सव पर 60 फुट का पुतला तैयार किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
dussehra
वहीं कुंभकरण का 55 और मेघनाद का 50 फुट का पुतला बनाया गया। मैदान में रावण दहन के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें