पूर्णागिरि यात्रियों पर चढ़ा डंपर, किसी के सिर तो किसे के धड़ के उड़े चिथड़े, बेहद दर्दनाक तस्वीरें
Sat, 19 May 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
accident
- फोटो : amar ujala
टनकपुर-बनबसा हाईवे पर एक डंपर मां पूर्णागिरि धाम जा रहे तीर्थयात्रियों पर चढ़ गया। हादसे की बेहद दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं।
accident
शुक्रवार को तड़के टनकपुर-बनबसा हाईवे पर हुए इस हादसे में 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सभी तीर्थयात्री उत्तरप्रदेश के हैं।
accident
जानकारी के मुताबिक यह तीर्थयात्री माता की डोली लेकर पूर्णागिरी धाम जा रही थी। हादसा कमलपथ के पास हुआ।
accident
छह तीर्थयात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाए गए अन्य पांच घायलों की मौत उपचार के दौरान हुई।
accident
पुलिस, सेना, प्रशासन ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी टनकपुर पहुंचाया। वहीं अन्य गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।