फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हरिद्वार में बारिश से भारी तबाही, तटबंध टूटा, रेलमार्ग और हाईवे ठप

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
due to heavy rain haridwar highway block - फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रविवार को हरिद्वार जिले में भारी तबाही मचाई। वहीं हरिद्वार जिले में हस्तमौली गांव के पास सोलानी नदी का तटबंध टूट गया। मलबा आ जाने से हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग दिन भर ठप रहा जबकि हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग जलभराव और हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण दोपहर बाद तक बंद रहे।
विज्ञापन

2 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
श्यामपुर के कांगड़ी गांव में गंगा और सहयोगी नदी के तेज बहाव से हो रहे कटाव के चलते गांव पर संकट पर मंडरा रहा है। पथरी क्षेत्र में पदार्था और गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती में 50 से ज्यादा मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। पदार्था में तो प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
शहर के मध्य हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर, उत्तरी हरिद्वार में जहां सैकड़ों घरों में पानी भर गया, वहीं जिले में गंगा तटीय क्षेत्र के करीब सौ गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। डीएम की अगुवाई में पूरा जिला प्रशासन दिन भर राहत और बचाव कार्य में जुटा रहा। नजनप्रतिनिधि भी दौड़ते रहे। शाम तक भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया था।

4 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
शुक्रवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार वर्षा से शनिवार दिन में तो कुछ राहत रही थी लेकिन रात से फिर शुरू हुई तेज बारिश ने रविवार की तड़के जमकर कहर बरपाया। हरिद्वार के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। उत्तरी हरिद्वार के अलावा मध्य हरिद्वार, कनखल, रानीपुर आदि क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा और पतंजलि जैसी संस्थाओं की मदद से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भोजन के पैकेट व अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
उधर, रानीपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर खुर्द के पास तेज बहाव में तीन लोग पानी में बह गए उनमें से जलपुलिस ने एक व् हरकी पैड़ी के सामने सुरंग के पास भारी भू स्खलन हो जाने से सुबह नौ बजे  से ही रेलवे ट्रैक बंद कर दिया गया। वहीं पतंजलि योगपीठ के पास रौ का पानी आ जाने से दिल्ली हरिद्वार हाइवे बंद करना पड़ा। चंडीदेवी पर्वतमाला से बड़े  बड़े पत्थर हाईवे पर आ गिरे, जिससे हरिद्वार बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग भी  दिन भर बंद रहा।
विज्ञापन

6 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
प्रशासन ने सभी क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। उधर, रानीपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर खुर्द के पास भरी जलभराव हो जाने के कारण तीन व्यक्ति बाढ़ की चपेट में आ गए। इनमें से एक को तो जलपुलिस ने बचा लिया लेकिन दो अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
due to heavy rain haridwar highway block
उधर, देहात क्षेत्र में भगवानपुर, रुड़की, लक्सर व खानपुर में भी कई जगह जलभराव के कारण भारी तबाही हुई। हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जीवन सिंह नगन्याल एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। सभी तहसीलों के कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें