फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun:पति बना 'वीरू'...पत्नी से नाराज होकर टंकी पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतरा नशा तो पुलिस ने खिलाई जेल का हवा

Sat, 11 Mar 2023 01:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
टंकी पर चढ़ा शराबी - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से नाराज पति नशे में धुत होकर ओवरहेड टैंक (टंकी) पर चढ़ गया। वहां जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक वह नौटंकी करता रहा। इस दौरान एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। लेकिन, जब नशा उतरा तो वह खुद नीचे आ गया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला डालनवाला थाना के नालापानी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक शख्स का शुक्रवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा था।

इसी बीच करीब 12 बजे वह नालापानी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। पता चला कि उसने झगड़े के बाद शराब पी थी। टंकी पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन

2 of 5
शराबी के टंकी पर चढ़ने के दौरान लोगों की भीड़ जुटी। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उस शख्स को भी मौके पर बुला लिया गया जिसके साथ वह अपनी पत्नी के संबंध बता रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
शराबी पति ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे भी डांट लगाई लेकिन फिर भी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नहीं माना। करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया।

4 of 5
टंकी पर चढ़े शराबी को उतारने के लिए मनाती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ कर्मी टंकी पर चढ़ने लगे, तब तक उसका नशा भी उतर गया। लिहाजा, वह खुद नीचे आने लगा। करीब तीन बजे टंकी के बाहर घेरा बनाए खड़ी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें...Jhanda Ji Mela History: देश-विदेश से दून पहुंचती हैं संगत, अटूट आस्था की वजह है झंडे जी मेले का ये इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस पहुंची मौके पर - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि जलसंस्थान कर्मियों की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें