अगर आपको भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो यह खबर आपके लिए है। जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बदलने वाली है। इसके बाद आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 7
online app
एआरटीओ कार्यालय जल्द लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। जिसके चलते आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विभागीय आदेश के बाद स्थानीय अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी तक आवेदक को मैनुअल प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। दिसंबर माह के अंत में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
computer
पिछले दिनों संभागीय परिवहन विभाग ने कामों में पारदर्शिता लाने और लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाइसेंस आदि की प्रक्रिया को ऑनलाइन जारी करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। आवेदक को नेट बैकिंग द्वारा फीस जमा कर सकता है। जिसके बाद विभाग द्वारा एक निर्धारित समय पर आवेदक को टेस्ट देने के लिए कार्यालय बुलाया जाएगा।
4 of 7
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
जहां पर आवेदक का ऑनलाइन टेस्ट होगा। यदि कोई आवेदक टेस्ट में फेल हो जाता है, तो उसे फिर से पूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा और टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस जारी होगा। अभी तक यदि रुड़की कार्यालय द्वारा मैनुअल प्रक्रिया पर नजर डाले तो आवेदक को पहले तो आवेदन करने के लिए ही कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ड्राइविंग लाइसेंस
जिसके बाद मैनुअल टेस्ट की परीक्षा पास करने के बाद लाइसेंस जारी होता है। विभागीय आदेश के बाद रुड़की कार्यालय के अधिकारी ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसके चलते जल्द रुड़की के एआरटीओ कार्यालय में ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
एआरटीओ श्लेंद्र तिवारी का कहना है कि, विभागीय आदेश के बाद तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिसके चलते दिसंबर के अंत से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ऑनलाइन प्रक्रिया में लाइसेंस बनवाना आसन नहीं होगा। मैनुअल प्रक्रिया में आवेदकों के प्रति अधिकारियों का रवैइया लचीला रहता था। जिसके चलते लगभग सभी को टेस्ट में पास कर दिया जाता था, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की संभावना न के बराबर है।
ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अब लाइसेंस प्राप्त करना मुश्किल साबित होगा। आवेदक को खुद कार्यालय की कंप्यूटर लैब में पहुंचकर ऑन लाइन टेस्ट देना होगा। जिसमें यातायात संबंधित नियमों को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे। सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों के चालकों को भी अधिकतर नियमों के बारे में जानकारी नहीं हैं।