फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर देख सकेंगे RC और ड्राइविंग लाइसेंस, बस करना होगा ये...

Wed, 26 Jul 2017 08:45 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
mobile
रेलवे टिकट की ही तरह अब आपकी गाड़ी का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) मोबाइल पर उपलब्ध रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 8
traffic - फोटो : सोशल मीड‌िया
चेकिंग होने या अन्य किसी आवश्यकता पर इसे मौके पर ही किसी को भी दिखाया जा सकेगा। ऐसा संभव होगा एम-परिवहन मोबाइल एप्लीकेशन से, जिसका ट्रायल शुरू हो चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 8
ड्राइविंग
नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर (एनआईसी) ने एम-परिवहन एप बनाया है। इसे मोबाइल पर डॉउनलोड करना होगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को अपना यूजर आईडी और पॉसवर्ड (आधार का नंबर) देगा होगा।

 

4 of 8
Mobile User
फिर जैसे ही वह मोबाइल एप पर अपने लाइसेंस या आरसी का नंबर डालेगा, वह दस्तावेज यहां नजर आने लगेंगे। इसे वाहन स्वामी डाउनलोड भी कर सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
mobile app
ऐसे में जब चेकिंग दल इन दस्तावेज को दिखाने के लिए कहता है तो वाहन स्वामी डाउनलोड किए गए कागजात को दिखा सकेगा। दिखाई जा रही सूचना सही है या नहीं, इसे जांचने के लिए डाउनलोड किए गए दस्तावेज पर दर्ज क्यू आर कोड को स्कैनर से चेक किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
ड्राइविंग लाइसेंस
इस सुविधा से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की कॉपी लेकर चलने की जरूरत खत्म हो जाएगी। बस वाहन स्वामी के पास मोबाइल होना चाहिए। राज्य के परिवहन विभाग ने एम-परिवहन का ट्रायल आरंभ कर दिया है। बहुत जल्द इसे अधिकृत रूप से लांच किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Amar Ujala
परिवहन विभाग में वाहन आरसी, वाहन एनओसी आदि अभिलेखों को एक साधारण कागज में क्यू-आर कोड के साथ जारी किया जा रहा है। संदेह होने पर बार कोड के जरिए अभिलेखों की सत्यता का पता लगा लिया जाता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
driving
आधुनिक तकनीक के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा देने का प्रयास है। इसी क्रम में मोबाइल एप के माध्यम से लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के अभिलेख दिखाने की व्यवस्था लागू करने की योजना है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बाकायदा आदेश जारी होगा। इसके बाद इसे अधिकृत रूप से लागू किया जाएगा।
- सुनीता सिंह, अपर परिवहन आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें