फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर रात को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है बुरा परिणाम!

Wed, 23 Aug 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
25 अगस्त को शुभ-लाभ और समृद्धि के दाता गौरी पुत्र गणेश उत्सव प्रारंभ होगा। इस द‌िन सभी राश‌ियों के ल‌िए व‌िशेष लाभ होगा। लेक‌िन इस द‌िन रात को एक काम भूलकर भी न करेंगे। अगर ऐसा क‌‌िया तो इसका बुरा परिणाम हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 8
ganesha - फोटो : amarujala
गणेश चतुर्थी इस बार अपार खुशियां लेकर आ रही है। इस दिन 58 साल बाद कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से गणेश चतुर्थी और अधिक खास हो गई है। वहीं इसके प्रभाव से शन‌िदेव का भी असर सभी राश‌ियों पर रहेगा। बस इस द‌‌िन चांद न देखें।
विज्ञापन

3 of 8
moon
गणेश चतुर्थी पर सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि उस दिन कोई भी चाँद न देखें। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर चाँद देखने से झूठा चोरी का आरोप या या कलंक लगने का डर रहता है। वैसे तो सभी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को चाँद देखने की मनाही है, लेकिन खास तौर पर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को इसे देखना बिल्कुल वर्जित रहता है

4 of 8
शन‌ि
गणेश चतुर्थी से शनि सीधी चाल चलेंगे। इससे शनि का प्रकोप कम होगा। जो भक्त गणेश को अपने घर लाकर पूजा-अर्चना करेगा। उस पर वर्षभर गणेश की कृपा बनी रहेगी। न्यायाधिपति शनिदेव 25 अगस्त की शाम 5 बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Shani Dev
इस बार 58 साल बाद शनि की मार्गीय में गणेश जी विराजेंगे। शनि के मार्गीय होने से सभी राशियों में बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा। गणेश स्थापना के समय शनि के मार्गीय होने की शुभ घड़ी वर्ष 1959 में बनी थी। शनि के मार्गीय होने के दिन हस्त नक्षत्र में अमृत योग, रवि योग, शुभ योग एवं सूर्य, बुध दिव्य योग में गणेश जी की स्थापना होगी। गणेश जी की उपासना करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ganesha
आईआईटी रुड़की स्थित श्री सरस्वती मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को पड़ रही है। 25 से पांच सितंबर तक गणेश उत्सव चलेगा। इस बार गणपति का 11वें दिन विसर्जन होगा। हस्त नक्षत्र में रवि योग, गज केसरी योग बनने से भक्तों के लिए यह विशेष फलदायी रहेगा। इस दिन गणेश की आराधना करने से छात्रों को विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होगी। गणेश जी सुख-शांति के देवता हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शन‌ि
साथ ही उनकी पूजा करने से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाते हैं। जो भक्त उनकी सच्चे मन से आराधना करेगा। उसके सब कार्य पूर्ण होंगे। लक्सर निवासी ज्योतिषाचार्य पीयूष भटनागर ने बताया कि इस बार वृश्चिक में 141 दिन वक्रीय होने के बाद शनि देव 25 अगस्त से मार्गीय हो रहे हैं। जिसके कारण गणेश चतुर्थी से सभी राशि जातकों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
अलीगढ़ की मूर्तिकला इंडस्ट्री पर लक्ष्मी-गणेश मेहरबान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाज में धर्म और सकारात्मकता का प्रसार होगा। दशमी दो दिन होने से गणेशजी एक दिन ज्यादा भक्तों के साथ रहेंगे। जल विहार विसर्जन 12वें दिन होगा। पंडित राजेश शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि पुराणों के अनुसार देवी पार्वती के पसीने से बालक गणेश उत्पन्न हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें