अब वाहन चालकों ने ये ट्रैफिक रूल तोड़े तो किसी हालत में नहीं बच पाएंगे। अगर चालक फरार भी हो गया तो चालान सीधे घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रैफिक लाइट
अब नियम के विरूद्ध रेड लाइट जंप की या जेब्रा लाइन क्रॉस की तो नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने तीन जगह रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) सिस्टम लगाए हैं। फिलहाल यह दून में ट्रायल के तौर पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
अब अगर किसी चालक ने रेड लाइट जंप की या जेब्रा क्रॉसिंग को पार किया तो वह कैमरे की नजर से नहीं बच पाएगा।
4 of 5
ट्रैफिक सिग्नल
ट्रायल के तौर पर प्रिंस चौक, चकराता रोड पर एफआरआई के पास और नंदा की चौकी पर ट्रैफिक पुलिस ने यह आरएलवीडी सिस्टम लगाया है।
आरएलवीडी आधुनिक सिस्टम है, जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन का नंबर प्लेट और वाहन चालक की तस्वीर कैमरे में कैद हो जाती है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि आरएलवीडी सिस्टम काफी अपटेड सिस्टम है। कई शहरों में यह सिस्टम काम कर रहा है। जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। फिलहाल ट्रायल के तौर पर दून में तीन जगहों पर इसे लगाया गया है।