जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार में सिंहद्वार पर स्थित देवबंद के विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह रावत के भाई भाजपा नेता नवनीत राणा उर्फ मिंटू की गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कई अनियमितता पकड़ी। जिसमें निर्धारित वजन से कम गैस मिलने, होम डिलीवरी न करने, गोदाम से सिलेंडर देने पर 20 रुपये कम न करने आदि कमियां पाते हुए रजिस्टर जब्त कर लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए।