धनतेरस और दीपावली के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को दस क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही कपाट बंद करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मल्टी कलर लाइटों की रौशनी से धाम की आभा और भी सुंदर दिख रही है। आगे तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भैयादूज के पावन पर्व पर 16 नवंबर को कपाट सुबह 5.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली उसी दिन रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। इससे पहले मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया दीपावली के पर्व और कपाट बंद की तैयारियों को लेकर मंदिर को सजाया गया है। बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) पर धाम में आराध्य देवी की विशेष पूजा की जाएगी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 16 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली 18 नवंबर को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी।
केदारनाथ धाम में आज 968 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी के कारण अभी तक सात हेली कंपनियां भी वापस लौट गई है। देवस्थानम बोर्ड के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि इस यात्राकाल में श्रद्धालु 16 नवंबर को सुबह 5.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।