फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : दिवाली से एक दिन पहले लगी आग, दो दुकान, चार वाहन हुए खाक, तस्वीरें...

Fri, 13 Nov 2020 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
दो दुकानों में आग लग गई - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश में दिवाली से एक दिन पहले ही दो दुकानदारों का दीवाला निकल गया। यहां भरत मंदिर मार्केट के पास शुक्रवार को तड़के दो दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। आग का कारण बिजली के खंभे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। शुक्रवार तड़के 2:45 को अचानक सुरेश प्रजापति और मनोज कुमार की दुकान में आग लग गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
आग इतनी विकराल थी कि एक वाहन भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोस में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। 
 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
स्थानी नागरिकों, पुलिस और अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप के बाहर एक बलेनो कार और एक बुलडोजर खड़ा था, जो आग की चपेट में आ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मरम्मत के लिए आई मारुति 800 कार खड़ी थी, जिसका पिछला हिस्सा जल गया। दुकान के समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें