मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेना व आईटीबीपी के जवानों संग दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों व उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
आईटीबीपी कैम्प कोपांग उत्तरकाशी में आईटीबीपी के जवानों और हर्षिल उत्तरकाशी में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के सेना के जवानों के साथ मुख्यमंत्री ने दीपावली मनाई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
जवानों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और हौसला बढ़ता है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं।
कहा कि इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र है।