फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: आज ये हैं पूजा के तीन शुभ मुहूर्त, ऐसे पूजन कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न...

Sat, 14 Nov 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम एवं खुशियों का पर्व दीपावली शनिवार को मनाई जाएगी। दीपावली पर खाती नक्षत्र पड़ रहा है। इसके कारण पूरे दिनभर सर्वार्थ योग रहेगा। आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, सर्वार्थ योग पड़ना उत्तम माना जाता है। इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजा या मुहूर्त, गृहस्थ, गृहलक्ष्मी पूजा व महानिशिथकाल मुहूर्त (सिंह मुहूर्त) का अलग-अलग समय रहेगा। इसी समय पूजा करने का विशेष महत्व है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ये हैं मुहूर्त
-व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजा/मुहूर्त- दोपहर 12 : 09 से शाम 4 :05 बजे तक
-गृहस्थ गृहलक्ष्मी पूजा - शाम 5 :05 बजे से 8 :12 बजे तक
-महानिशिथकाल मुहूर्त - रात 12:09 से 12 :19 बजे तक
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। उसके बीच में गणेश व लक्ष्मी माता की मूर्ति रखें (मूर्ति का चेहरा पूरब या पश्चिम दिशा की ओर हो)। दोनों मूर्ति के आगे सामर्थ्य अनुसार सोना-चांदी के आभूषण व पांच चांदी के सिक्के रखें। इन चांदी के सिक्कों को कुबेर का रूप माना जाता है। लक्ष्मीजी के दाहिने ओर अक्षत से अष्टदल बनाकर उसमें जल से भरा कलश रखें। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कलश के अंदर चंदन, दूर्वा, पंचरत्न, सुपारी, आम या केले के पत्ते डालकर मौलि से बंधा नारियल उसमें रखें। दो बड़े दीये में देशी घी व 11 छोटे दीये में सरसों का तेल भरकर तैयार करें। ध्यान रहे कि पूजा की तैयारी शुभ मुहूर्त से पहले ही हो जाए। शुभ मुहूर्त शुरू होने पर परिवार के सभी सदस्यों का आसन में बैठना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य संजय खंकरियाल ने कहा कि दीपावली के अगले दिन 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। इसका खासा महत्व है। 16 नवबंर को भैया दूज मनाई जाएगी। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भैया दूज का मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से दोपहर 3:18 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें