अंबेडकर जयंती के मौके पर रुड़की में मंगलौर का मुंडेट गांव धधक उठा। शुक्रवार को यहां जयंती पर लगाए गए भीम राव अंबेडकर के पोस्टरों को कुछ शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने
2 of 6
Ambedkar poster, fire, ambedkar jayanti
मुंडेट गांव में पोस्टर जलाने को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 6
Ambedkar poster, fire, ambedkar jayanti
विरोध में जमा हुए लोगों में से कल्लू नाम के युवक ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
4 of 6
Ambedkar poster, fire, ambedkar jayanti
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जबरन उसे बचाकर कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
5 of 6
Ambedkar poster, fire, ambedkar jayanti
उक्त व्यक्ति को छुड़ाने पहुंची भीड़ पर पुलिस ने लाठियां भांजी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की दो चेतक बाइक फूंक दीं।
पथराव में सीओ परीक्षित कुमार और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल समेत कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। मौके पर पीएसी, एसएसपी और एसपी देहात मौजूद रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी है।