पुलिस ने देहरादून के तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के सामने संडे मार्केट नहीं लगने दिया। इस दौरान इन छोटे व्यापारियों और पुलिस के बीच काफी गहमा-गहमी हुई। तस्वीरें...
विज्ञापन
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
2 of 7
संडे मार्केट में दुकान लगाने वाले कारोबारियों ने बिना चेतावनी दिए पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया। कहा कि पुलिस को वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही उन्हें हटाना चाहिए था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि अगले हफ्ते से पूर्व निर्धारित जगह पर ही बाजार लगेगा।
विज्ञापन
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
3 of 7
रविवार सुबह ही पुलिसकर्मी संडे मार्केट पहुंच गए। उन्होंने परेड ग्राउंड और तिब्बती मार्केट के सामने दुकान लगाने पहुंच रहे छोटे व्यापारियों को खदेड़ दिया। इसके बाद व्यापारी कई बार फड़ लगाने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी।
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
4 of 7
दिनभर ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों ने कारोबारियों को फटकने नहीं दिया। ज्यादातर व्यापारी पूरे दिन सामान और ठेलियां लेकर लैंसडौन चौक, इंदिरा मार्केट, सर्वे चौक और एस्लेहॉल चौक के पास घूमते रहे। शाम तक बाजार नहीं लगने के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
5 of 7
जूता-चप्पल व्यापारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष जतिन ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उन्हें दुकानें लगाने से रोक दिया गया, यह गलत है। कहा कि संडे मार्केट में दुकानें लगाने के एवज में नगर निगम को शुल्क दिया जाता है।
विज्ञापन
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
6 of 7
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के चलते संडे मार्केट नहीं लगने दिया गया। पहले से ही संडे मार्केट के लिए लैंसडौन चौक से चर्च तक की जगह तय है। वहां दुकानों की संख्या 100 से कम अनुमन्य है, जबकि बाजार सर्वे चौक तक लगाया जा रहा है। कहा कि अगले हफ्ते से तय जगह और स्टाल से ज्यादा बाजार नहीं लगने दिया जाएगा।
PIX: देखिए, गरीबों के पेट पर पुलिस ने कैसे मारी 'लात'
7 of 7
संडे मार्केट नहीं लगने देने से नाराज ऑल इंडिया ठेली रेहड़ी पटरी संगठन से जुड़े लोगों ने परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस ठेली वालों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।