प्रदेश में आपदा के हालात से केंद्र को अवगत करवाने के बाद मुख्यमंत्री उत्तरकाशी जाएंगे। उत्तरकाशी के आराकोट पहुंचने के बाद सीएम तिवाड़ी, फिताड़ी, ओसला और ढाटमीर का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद माकुड़ी, टिकोची, डगोली का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जहां आपदा से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। फिर मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से ही त्यूनी जाएंगे।