हादसे के वक्त चतर सिंह और उसके भाई किशन सिंह का परिवार घर में ही था। मलबे में दफन होने के साथ ही घर के ऊपर से पानी का तेज सैलाब बहा, जिससे कुछ मलबा हटने पर किशन सिंह के बेटे सक्षम (15) और हितेश(13) बाहर निकल गए। लेकिन चतर सिंह और उनकी पत्नी कलावती, किशन सिंह की पत्नी कलावती, बेटी ऋतिका और मां श्रीमती देवी घर के साथ मलबे में दफन हो गए।