फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बार-बार फट रहे तबाही के बादल, नहीं थम रहा कहर

Sat, 04 Jun 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमरउजाला
पहाड़ में बारिश का कहर थमने को नहीं है। बृहस्पतिवार रात को रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। रुद्रप्रयाग जिले में रानीगढ़ पट्टी के कोट तल्ला गांव और भैरव गदेरे के ऊपर अतिवृष्टि से कोट तल्ला, ग्वाड़ कोदिमा और जसोली गांव में कई नाली भूमि फसल सहित नष्ट हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड में बार-बार फट रहे तबाही के बादल

2 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमरउजाला
गांव के पैदल रास्ते, पेयजल स्रोत और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गोशालाओं में पानी भर गया। भैरव गदेरे के उफान में कोट तल्ला का एक युवक बहने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में बार-बार फट रहे तबाही के बादल

3 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमरउजाला
चमोली जिले की आदिबदरी तहसील के बिसौंणा गांव के ऊपर पहाड़ी पर हुए वज्रपात से पानी और मलबा गांव में जा घुसा जिससे आठ गोशालाएं और तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 28 से अधिक मवेशी जिंदा दफन हो गए।

उत्तराखंड में बार-बार फट रहे तबाही के बादल

4 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमरउजाला
सैकड़ों नाली कृषि भूमि के साथ गांव की पेयजल और विद्युत लाइनें बारिश की भेंट चढ़ गई सड़क और संपर्क मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गए। प्राइमरी स्कूल का एक हिस्सा गांव में वज्रपात से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आठ प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी तबाह हो गए। गांव के 85 परिवार चार घंटे तक पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में बार-बार फट रहे तबाही के बादल

5 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमरउजाला
बाद में एक किमी दूर गदेरे में मलबा हटाकर किसी प्रकार पानी की व्यवस्था की गई। पौड़ी जिले में थलीसैंण ब्लाक में एक मकान पूर्ण रूप से और 17 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें