पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
देरी से शुरू हुआ दरबार, भक्तों का जोश रहा बरकरार
धीरेंद्र शास्त्री का दून में पहली बार दरबार लगा तो काफी बड़ी संख्या में भक्त उनके दरबार में पहुँचे। आयोजकों की ओर से दरबार शुरू होने का समय 4 बजे दिया गया था। इसलिय भक्त सुबह से ही दरबार में आकर बैठ गए। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री तकनीकी समस्या के कारण तय समय से करीब चार घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन इस दौरान भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। जहा मंच पर थोड़ी हलचल होती तो सभी भक्त खड़े होकर जयश्री राम के जयकारे लगाने लगे। धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। उनके आते ही भक्तों में जोश भर गया। जय श्रीराम के जयकारों से दून गूंज उठा।