फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: उत्तराखंड में धनतेरस पर चमके बाजार, उमड़ी भारी भीड़, खूब हुई खरीदारी, देखें तस्वीरें

Fri, 10 Nov 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में धनतेरस पर पहाड़ से मैदान तक बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार में कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

देहरादून के पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर चौक, सहारनपुर चौक सहित अन्य बाजारों में धनतेरस को लेकर खूब खरीदारी की गई। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे। 

Uttarakhand: प्रदेश के 1.30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बाजार में सबसे अधिक भीड़ ज्वैलर्स और कार-बाइक एजेंसी पर देखी गई। ज्वैलर्स की दुकान पर लोगों ने कई प्रकार के आभूषण खरीदे।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना है कि हर सेक्टर में धनतेरस पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी अच्छा कारोबार हुआ है।

4 of 5
देहरादून में धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बर्तनों का बाजार भी खूब चमका। बर्तनों की दुकानों पर सुबह से रात तक खूब खरीदारी की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बर्तनों की दुकानों पर कई प्रकार के बर्तनों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू की खरीदारी की जाती है। शुक्रवार को भी बाजार में झाड़ू की खूब खरीदारी की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें