फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से ही नहीं इस दिन व्रत करने से भी होती है धन वर्षा

Tue, 17 Oct 2017 08:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
laxmi maa
मान्यता है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सही विधि से किया जाए तो धन में वृद्धि होती है, लेकिन दिवाली के साथ ही एक व्रत ऐसा भी है जिसे करने से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लक्ष्‍मी पूजन
पं. सुशांत महाराज के अनुसार, रमा एकादशी पर लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान का पूजन करने से धन वर्षा के साथ ही शुभ लाभ होता है। एकादशी शुभ त‍िथ‍ियों में एक है। साल में 12 ए‍काद‍शी पड़ती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
vishnu ji
इस द‍िन व्रत के साथ ही भगवान व‍िष्‍णु जी की पूजा होती है, ले‍क‍िन कुछ एकादशी ऐसी हैं जो व‍िशेष मानी जाती हैं। इस द‍िन भगवान व‍िष्‍णु जी के साथ धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। 

 

4 of 6
देवी लक्ष्मी
रमा एकादशी पर व‍िष्‍णु जी के साथ लक्ष्‍मी पूजन करना इसल‍िए अन‍िवार्य है क‍ि क्‍योंक‍ि भगवान व‌िष्‍णु की पत्‍नी मां लक्ष्‍मी का एक नाम रमा भी है। यह एकादशी उनके नाम पर है। मान्‍यता है क‍ि श्रीहरि व‌िष्‍णु जी को यह नाम अत‍ि प्रि‍य है।

 
विज्ञापन

5 of 6
लक्ष्‍मी देवी
इस द‍िन सुबह स्‍नान आद‍ि के बाद व‍ि‍ष्‍णु और लक्ष्‍मी जी की फल, फूल, धूप, अगरबत्‍ती से पूजा कर मीठे का भोग लगाया जाता है। पूजा में तुलसी दल जरूर चढ़ाना चाह‍िए। इसके बाद व्रत रखा जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money - फोटो : money
एकादशी के पूजन के समय व्रत कथा भी पढ़ी जाती है। इसके अलावा इस द‍िन घर पर सुंदरकांड, भजन व गीता का पाठ करने से बड़े-बड़े पापों का नाश होता है। वहीं एकादशी के द‍िन भगवान व‍िष्‍णु और लक्ष्‍मी जी की पूजा साथ करने से लक्ष्मी नारायण भक्‍तों पर खुश होते हैं। व्रत व पूजन करने वाले साधक को सभी सुखों की प्राप्‍ति होती है। दुख दूर हो जाते हैं। धन की वर्षा होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें