फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter Crash: डीजीसीए करेगी उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसे की जांच, उत्तराखंड पहुंची टीम, छह की गई जान

Thu, 08 May 2025 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Helicopter Crash:  गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास चार्टर्ड हेलिकॉप्टर हादसे की जांच के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) व नागरिक उड्डयन की टीम उत्तराखंड पहुंच गई है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल का दौरा कर हादसे के तकनीकी कारणों की जांच करेगी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक पायलट व छह महिला यात्री शामिल हैं। जो यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

एयरो ट्रांस एविएशन कंपनी के सात सीटर चार्टर्ड हेलिकॉप्टर ने बृहस्पतिवार सुबह देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलिपैड से उत्तरकाशी के खरसाली के लिए उड़ान भरी। खरसाली हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर से सुरक्षित लैंडिंग कर यात्रियों को उतारा।

Uttarkashi Helicopter Crash: खाई में गिरते ही हुए दो टुकड़े...हेलिकॉप्टर को काटकर बाहर निकाले शव, तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह 8.10 बजे हेलिकॉप्टर छह अन्य यात्रियों को बैठाकर यमुनोत्री के समीप झाला हेलिपैड के लिए उड़ा। 8.30 बजे गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और छह महिलाओं की मौत हुई है। जबकि एक घायल यात्री को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय उत्तरकाशी घाटी में मौसम साफ था। जिससे प्रारंभिक पड़ताल में हादसे का कारण सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी मानी जा रही है। हादसे के असल कारणों का पता डीजीसीए की जांच रिपोर्ट में सामने आएगा।

4 of 5
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसे के बाद डीजीसीए ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से संचालित होने वाली हेली सेवा को कुछ घंटों के लिए रोका। इससे टिकट रद्द होने से तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेलिकॉप्टर हादसे की सूचना तत्काल डीजीसीए को दी गई थी। हादसे के कारणों के जांच के लिए डीजीसीए व नागरिक उड्डयन की टीम उत्तराखंड पहुंच गई है। किन तकनीकी कारणों से हादसा हुआ है, यह डीजीसीए की जांच के बाद स्पष्ट होगा। खरसाली से झाला के लिए पहले भी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर से यात्री जाते रहे हैं। 
-सोनिका, सीईओ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें