फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: यहां दहकते अंगारों पर नाच उठे देवता, साक्षात 'प्रकट' होकर भक्तों को दिया आशीर्वाद

Tue, 17 Apr 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाजा, गुप्तकाशी
विज्ञापन
1 of 7
jakh devta
साक्षात देवता को इन धधकते अंगारों पर नाचता देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
jakh devta
धधकते अंगारों के अग्निकुंड में भगवान यक्षराज जाख देवता के प्रवेश करते ही पूरी केदारघाटी आराध्य की जयकारों से गूंज उठी। इसके बाद भगवान यक्षराज ने अंगारों पर नृत्य करना शुरू किया। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओं ने देवता का आशीर्वाद लिया और अग्निकुंड की भभूत को प्रसाद के रूप में अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

3 of 7
jakh devta
तीन दिवसीय जाख मेला में रविवार को भगवान यक्षराज जाख देवता के पश्वा (मदन सिंह) श्रद्धालुओं के साथ गंगा स्नान को पहुंचे। मंदाकिनी नदी किनारे पूजा-अर्चना और स्नान कर आराध्य ढोल-दमाऊं, रणसिंह की थाप पर नारायणकोटि गांव से नृत्य करते हुए कोठेड़ा और देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर के रास्ते दोपहर 2 बजे जाख मंदिर पहुंचे।

4 of 7
jakh mela
यहां पर पुजारियों ने आराध्य की विशेष पूजा की।  करीब आधा दर्जन ढोल-दमाऊं व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों और गीतों के साथ देवता का आह्वान किया गया। इसके बाद भगवान यक्षराज अपने पश्वा पर अवतरित हुए और सीधे मंदिर के द्वार पर पहुंचे और यहां से दौड़ते हुए धधकते हुए अग्निकुंड में प्रवेश कर गए। देवता ने पूरे कुंड का चक्कर लगाया।
 
विज्ञापन

5 of 7
jakh mela
यहां पर पुजारियों ने आराध्य की विशेष पूजा की।  करीब आधा दर्जन ढोल-दमाऊं व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों और गीतों के साथ देवता का आह्वान किया गया। इसके बाद भगवान यक्षराज अपने पश्वा पर अवतरित हुए और सीधे मंदिर के द्वार पर पहुंचे और यहां से दौड़ते हुए धधकते हुए अग्निकुंड में प्रवेश कर गए। देवता ने पूरे कुंड का चक्कर लगाया।
विज्ञापन

6 of 7
jakh mela
 इस दृश्य को देखने के लिए प्रात: 9 बजे से ही मंदिर में केदारघाटी सहित जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जाख मेला समिति के रेवती नंद देवशाली, आत्मराम बहुगुणा, मनोहर देवशाली, भूपाल सिंह बिष्ट, विनोद देवशाली ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jakh mela
इससे पूर्व बीते शनिवार की सुबह से कोठेड़ा गांव के पुजारियों, देवशाल के वेदपाठियों और नारायणकोटि के सेवक- श्रद्धालुओं ने जाख मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान से अग्निकुंड की रचना की। बैसाख संक्रांति की दोपहर को अग्नि प्रज्ज्वलित कर अग्निकुंड की रात्रि के चारों पहर पूजा-अर्चना की गई। वहीं इस मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर में कीर्तन-भजन भी किए। इससे पहले दो दिन पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें