फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : बदला मौसम, केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, तस्वीरों में देखें...

Thu, 22 Oct 2020 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में आज तड़के मौसम ने करवट ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में गुरुवार की सुबह की शुरुआत बादलों के आगोश में हुई। दोपहर होते-होते मौसम ने अपना असर दिखाया और केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बर्फबारी होने से धाम में ठंड काफी बढ़ गई है। लेकिन ठंड के बीच धाम पहुंचे भक्त बर्फबारी का मजा लेते दिखे। लोग बर्फबारी की वीडियो बनाते दिखे। बता दें कि अनलॉक 5.0 के बाद से धाम में आने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। राजधानी देहरादून सहित विकासनगर, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल में बादल छाए रहे।
 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
अन्य इलाकों में हल्की धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई। हालांकि उसके बाद धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे रात को ठंड में इजाफा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बुधवार को केदारनाथ के दर्शनों को 2226 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक 58103 तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक बदरीनाथ और केदारनाथ में 134835 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें