फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नहीं देखा होगा इतना विशालकाय कोबरा, लोगों की निगाह पड़ी तो मचा हड़कंप, तस्वीरें...

Mon, 01 Feb 2021 09:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में मिला विशालकाय कोबरा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से एक बड़े आकार का कोबरा पकड़ा। इतने बड़े कोबरा को देख लोगों में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू किए जाने के दौरान कोबरा ने वनकर्मियों पर भी हमला बोला, लेकिन मुस्तैद रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों ने कोबरा को पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। आगे तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में विशालकाय कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बड़े आकार के खतरनाक कोबरा के निकलने से हड़कंप मच गया। कोबरा की लंबाई लगभग पांच फीट थी, लेकिन उसका वजन और आकार काफी बड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 6
विशालकाय कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने झाड़ियों में छिपे कोबरा को काफी जद्दोजहद के बाद पकड़ लिया। 

4 of 6
विशालकाय कोबरा का रेस्क्यू करते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू किए जाने के दौरान कोबरा ने टीम के विशेषज्ञों पर भी हमला बोला। रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ने के बाद दूर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञ रवि जोशी ने बताया कि इस समय जोरदार ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सांप धूप सेंकने के लिए बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कोबरा का रेस्क्यू करते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सांप के निकलने पर उसे मारें नहीं, बल्कि इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दें। ताकि, सांपों को रेस्क्यू किया जा सके। कहा कि कोबरा और किंग कोबरा को छोड़कर ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते। ऐसे में सांपों को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी गाड़ी में तीन दिन तक रहा अजगर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बता दें कि हाल ही में राजधानी देहरादून में ही एक हैरतअंगेज मामला सामने आया था। बिंदालपुल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के एक अधिकारी की गाड़ी में  अजगर घुस गया था। लेकिन उस वक्त कर्मचारियों के तमाम प्रयास के बावजूद अजगर गाड़ी में नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने समझा कि अजगर चला गया है और चालक गाड़ी लेकर चला गया। यहां एक अजगर सरकारी गाड़ी में तीन दिन तक सफर करता रहा, लेकिन विभागीय कर्मचारी इससे बेखबर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें