वूमन और रोड सेफ्टी का संदेश देने को सुबह दून में देश और दुनिया के कई धावक हाफ मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे। हाफ मैराथन शुरू हो चुकी है, जिसमें विदेशी धावक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह शुरू हुई मैराथन में धावकों के स्वागत के लिए जगह -जगह सड़कों पर फूल बिछाए गए। स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी चौक पर भी बच्चों ने धावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी मैराथन में शामिल होने पहुंचे। वहीं पुलिस छात्रों का मनोबल बढ़ाती नजर आई।
4 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह रिहर्सल की। पुलस कर्मियों को पांच बजे ही अपनी ड्यूटी संभालने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
5 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
सुबह सात बजे पुलिस लाइन से पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी धावकों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
6 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
प्रतिभागियों को छह बजे पुलिस लाइन में बुलाया गया। 21 और सात किमी के दौड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसएसपी निवेदिता कुकरेती के साथ शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और रिहर्सल की।
विज्ञापन
7 of 8
मैराथन
- फोटो : amar ujala
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पुलिस बल को ब्रीफ किया।उन्होंने कहा कि मैराथन से देहरादून को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। पुलिस की ओर से आयोजित मैराथन में पांच विदेशी धावक भी हिस्सा लेंगे।
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि मैराथन में भाग लेने को पांचों धावक दून पहुंच चुके हैं। 21 किमी की दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, द्वारिका स्टोर, सर्वे चौक, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू, केनाल रोड, काठ बंगला से होकर पुलिस लाइन में ही संपन्न होगी। सात किलोमीटर की दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, द्वारिका स्टोर, सर्वे चौक से वापस घूमकर पुलिस लाइन पहुंचेगी।