डीएम सविन बंसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को करीब आधा घंटे बाद परिसर में डीएम की मौजूदगी का पता चला। लेकिन तब तक डीएम बंसल अपना काम कर चुके थे। डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष, ओपीडी, ओटी से लेकर शौचालयों तक का निरीक्षण कर लिया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का कोई विभाग या कोना ऐसा नहीं मिला जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त हों।