मां ने की बेटी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पहले हाथ से गला घोंटने का इरादा था, लेकिन बाद में प्रेमी ने उसे कहा कि आत्महत्या का रूप देने के लिए दुपट्टे से गला घोंटा जाए। जिस बेटी को 20 बरस पाला उसका गला घोंटते वक्त एक बार भी न हरप्रीत के हाथ कांपे न उसके दिल-दिमाग ने आवाज दी। शायद यही बात है कि हरप्रीत ममता को मारने से पहले अपने अंदर की ममता का गला घोंट चुकी थी।