फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Cloudburst: जन्मदिन पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर डटे सीएम धामी, ऐसे पहुंचे, तस्वीरें

Tue, 16 Sep 2025 06:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Dehradun Cloudburst : सीएम धामी ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए, नुकसान का विवरण लिया। इसके बाद मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
आज अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र व केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

दून घाटी में प्रकृति का कहर: रात सोए, सुबह दिखा खौफनाक मंजर; घर-सड़कें बहीं, 15 जिंदगियां हुईं दफन, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र चालू किया जाए, सुरक्षित पेयजल व बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन व प्रशासन की टीम निरंतर फील्ड में सक्रिय है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

4 of 5
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आपदा से निपटने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री राज्य आपदा परिचालन केंद्र और विभिन्न जिलों की परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम सभी जिलाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को तात्कालिक प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें