फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून घाटी में प्रकृति का कहर: रात सोए, सुबह दिखा खौफनाक मंजर; घर-सड़कें बहीं, 17 जिंदगियां हुईं दफन, तस्वीरें

Tue, 16 Sep 2025 05:14 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Cloudburst News:  देर रात तेज बारिश के बाद शहर भर में तबाही मची। सुबह हालात बुरे दिखे। आपदा में कई लोगों की जान चली गई और कई घर मकान भी तबाह हो गए।
विज्ञापन
1 of 10
देहरादून में प्रकृति का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दून घाटी में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात बादल आफत बनकर बरसे। विभिन्न स्थानों पर नदी में बहने और मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग लापता हैं। हालांकि मौठ नदी में दो पुराने शव भी मिले हैं। प्रशासन ने 13 की मौत, तीन घायल और 13 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। जिले में 11 नदियां उफान पर आने से 13 पुल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 62 सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गईं।

सहस्रधारा में बादल फटने से तबाही मच गई। यहां कई संपत्तियां नष्ट हुईं। कई नदियां ऊफान पर आईं तो अपने साथ लोगों को बहाकर ले गईं। मालदेवता से ऊपर फुलेट गांव में मकान गिर गया, जिसमें आठ लोग दब गए। शाम तक कुल 17 लोगों के शव अलग-अलग जगह से बरामद हुए। प्रेमनगर नंदा की चौकी के पास पुल टूट गया, जिससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया। 

Uttarakhand: दून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल बंद, प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा कई और छोटे-बड़े पुल क्षतिग्रस्त हुए। पर्यटन स्थल गुच्चूपानी में कई संपत्तियां नष्ट हो गईं। मालदेवता क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ। शहर के बीचोंबीच डालनवाला के रिस्पना नदी से सटे इलाके में भारी नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

3 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां मोहिनी रोड पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सहस्रधारा क्षेत्र में  चार लोग बह गए, इनमें से तीन के शव शाम तक बरामद हो गए। सबसे ज्यादा जान का नुकसान झाझरा क्षेत्र में आसन नदी में हुआ। 

4 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां खनन कार्य में लगे 15 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बह गए। अलग अलग जगहों से शाम तक आठ शव बरामद कर लिए गए थे, तीन को बचा लिया, चार लापता हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मालदेवता के पास टिहरी क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल की अप्रोच रोड बह गई। प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर में कुछ साल पहले स्थापित की गई बड़ी पीतल की प्रतिमा बह गई।
विज्ञापन

6 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्भगृह तक पानी पहुंचा व शिवलिंग तक डूब गया। तमसा नदी पर मंदिर परिसर में बना पुल भी तेज बहाव में टूट गया।  जामुनवाला स्थित एकादश मुखी हनुमान मंदिर परिसर भी आधे से ज्यादा पानी में बह गया।
विज्ञापन

7 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य मंदिर भी खतरे की जद में आ गया। देर शाम तक पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटे थे। शाम तक बचाव दलों ने कुल 70 लोगों को अलग-अलग जगहों से सुरक्षित निकाल लिया था।

8 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि विकासनगर क्षेत्र में आसन नदी से आठ मजदूरों के शव मिले। इसी नदी से एक और शव मिला। धन्तो का सेरा गांव में दंपती के शव मिले हैं। रायपुर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले हैं।

9 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुर, डालनवाला और मसूरी क्षेत्र में एक-एक शव मिला। चकराता में एक व्यक्ति की पत्थर गिरने से मौत हो गई। हालांकि मौठ नदी में दो पुराने शव भी मिले हैं।
विज्ञापन

10 of 10
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आसन नदी में अचानक तेज बहाव में कई लोग फंस गए थे। इनमें से एक युवक वहां बिजली के खंभे पर चढ़ गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और को खंभे से उतारा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें